{"_id":"6ae62dc397c6c95c37080b08","slug":"siddharthnagar-news-devotees-became-emotional-after-hearing-the-incident-of-narad-moh-and-birth-of-shri-ram-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167437-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नारद मोह व श्रीराम के जन्म का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नारद मोह व श्रीराम के जन्म का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
Sat, 31 Oct 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
पथरा। मिठवल ब्लॉक के सेमरहना गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में रविवार को वृंदावन से आए कथावाचक विजय कौशल ने नारद मोह और भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग सुनाया। कथा सुनने के लिए दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी।
कथा के दौरान विजय कौशल जी महाराज ने नारद मोह का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि नारद मुनि जैसे ज्ञानी और तपस्वी भी एक बार मोहजाल में फंस गए थे। एक राजकुमारी के प्रति आकर्षित होने पर भगवान विष्णु ने उनकी परीक्षा ली। इस प्रसंग से सीख मिलती है कि मनुष्य को अपने ज्ञान और तप का कभी अहंकार नहीं करना चाहिए।
राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ और भगवान श्रीराम के अवतरण का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है और संसार संकट में पड़ता है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श पुत्र, भाई, पति और राजा के रूप में मानव समाज को मर्यादा और कर्तव्य का संदेश देता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मनुष्य के भाग्य में परिवर्तन भगवान की कृपा से होता है। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने भक्ति का महत्व बताया। गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शंकर जगतगुरु हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने गुरु के प्रति विश्वास और समर्पण रखना चाहिए और मन में कभी शंका नहीं करनी चाहिए।
श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे रहे। मुख्य यजमान इंद्रावती सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह के प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।