{"_id":"6939adde3639200ad1098eb1","slug":"siddharthnagar-news-despite-the-notice-the-occupation-of-school-land-is-not-being-vacated-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-149639-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नोटिस के बाद भी खाली नहीं हो रहा स्कूल भूमि से कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नोटिस के बाद भी खाली नहीं हो रहा स्कूल भूमि से कब्जा
Wed, 10 Dec 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 10 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत हसुड़ी औसानपुर में स्थित कंपोजिट विद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता दिलीप कुमार त्रिपाठी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि नोटिस और जिलाधिकारी एवं तहसीलदार न्यायालय की तरफ से कब्जा खाली कराने का आदेश हो चुका है। इसके बावजूद अब तक कब्जा खाली नहीं कराया जा सका है।
ग्राम पंचायत हसुड़ी औसानपुर में स्थित कंपोजिट विद्यालय को पीएम-श्री स्कूल में चयनित किया गया है। इसकी भूमि पर गांव के ही तीन लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसके विरुद्ध गांव के ही दिलीप कुमार त्रिपाठी ने शिकायत की थी। मामले में जिलाधिकारी एवं तहसीलदार न्यायालय की तरफ से कब्जा खाली कराने का आदेश हो चुका है। विभाग का कहना है कि यहां पर भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण स्कूल में एमडीएम शेड का निर्माण नहीं हो पा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि तीनों कब्जाधारियों को नोटिस देने के बाद भी खाली नहीं होने से स्कूल में निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है, जिससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय है।
तहसीलदार डुमरियागंज रवि यादव का कहना है कि स्कूल भूमि से संबंधित मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, वहां से आदेश होने के बाद कब्जा खाली करा दिया जाएगा।