{"_id":"68aa0f75ae8daf3abb0f039a","slug":"siddharthnagar-news-deled-the-wait-has-increased-now-the-exam-will-be-held-in-september-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-143280-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड : इंतजार बढ़ा, अब सितंबर में आयोजित होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड : इंतजार बढ़ा, अब सितंबर में आयोजित होगी परीक्षा
Sun, 24 Aug 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
- अगस्त में होनी थी परीक्षा, लगभग 15 सौ से अधिक छात्र-छात्रा हैं पंजीकृत
- परीक्षा में देरी होने से छात्र छात्राओं की बढ़ेगी परेशानी
सिद्धार्थनगर। डीएलएड के प्रशिक्षुओं की सम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। अब परीक्षा अगस्त की जगह सितंबर के अंतिम सप्ताह तक आयोजित हाेने की संभावना हैं। जल्द ही विश्वविद्यालय परीक्षा की तिथि निर्धारित करेगा।
परीक्षा को लेकर प्रयागराज बोर्ड ने डायट से जानकारी भी मांगी है। डायट के शिक्षकों के अब यह परीक्षा सितंबर माह में होने की संभावना है। जिले में लगभग 10 महाविद्यालयों पर डीएलएड का प्रशिक्षण दिया जाता है। डायट सहित जिले में लगभग सभी महाविद्यालयों में 1500 छात्र-छात्रा डीएलएड का प्रशिक्षण लेते हैं। सभी प्रशिक्षुओं का प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा होनी है। यह अगस्त में प्रस्तावित थी, लेकिन अब विश्वविद्यालय प्रशासन इसे सितंबर में कराने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर केंद्र पर तैयारी भी कराई जा रही है। सभी प्रशिक्षुओं को अपने ट्रेनिंग के पेपर को भी जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। फाइल को भी जमा करवाई जा रही है। इससे प्रशिक्षुओं को पढ़ाई करने का मौका मिल पाएगा। परीक्षा का माह निर्धारित होने से प्रशिक्षु तैयारी में भी जुट गए है।
डायट प्राचार्य उमेश त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा का तिथि जल्द ही निर्धारित होगी। परीक्षा सितंबर माह में होने की संभावना अधिक है।