फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Dedicated workers are the BJP's real strength: Anil

समर्पित कार्यकर्ता है भाजपा की वास्तविक ताकत : अनिल

Sun, 30 Aug 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Dedicated workers are the BJP's real strength: Anil
: भाजपा कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक व पदाधिकारियों से संवाद
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भाजपा के जिला कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से सीधे संवाद करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने पदाधिकारियों के सुझाव और विचार भी सुने और संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनसरोकारों से जोड़ने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने और बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने प्रभारी मंत्री अनिल राजभर का स्वागत करते हुए संगठन की विभिन्न गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जिले में भाजपा का संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे हैं। बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री फतेबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed