{"_id":"68ea9680f64f6d600f055fed","slug":"siddharthnagar-news-dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-in-the-garden-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-146306-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Sat, 11 Oct 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव के पश्चिम कब्रिस्तान के पास आम के बाग में शनिवार सुबह अतीउल्लाह (22) का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डोकम अमया गांव के पश्चिम कब्रिस्तान के पास आम के बाग में शनिवार सुबह चरवाहों ने अतीउल्लाह (22) पुत्र शेर बहादुर की लाश को पेड़ से लटका देखा। तभी उन्होंने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि अतीउल्लाह शुक्रवार दोपहर के वक्त घर से निकला था, लेकिन नहीं लौटा। उन्होंने उसकी तलाश भी की पर पता नहीं चल सका। वह अक्सर घर से काफी-काफी देर तक गायब रहता था। ऐसे में उन्होंने पुलिस को भी खबर नहीं की। बताया कि अतीउल्लाह की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी एक वर्ष की बेटी भी है।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। सही वजह रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। सही वजह रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगी।