{"_id":"68b1ed04e431cf4037042171","slug":"siddharthnagar-news-dam-maintenance-work-incomplete-sand-put-in-place-of-soil-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-143692-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बांध अनुरक्षण का कार्य अधूरा, मिट्टी की जगह डाली गई रेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बांध अनुरक्षण का कार्य अधूरा, मिट्टी की जगह डाली गई रेत
Fri, 29 Aug 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज तहसील के नदी किनारे बसे महोखवा, बनगाई, सुकरौली आदि गांव प्रतिवर्ष बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। बनगाई और सुकरौली नदी के तट पर बसे हैं। इन गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए सरकार ने नदी पर ठोकर की व्यवस्था की है। वहीं बांधों को ऊंचा करवाने और अनुरक्षण के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए थे।
ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों खर्च करने के बाद भी बांध पर मिट्टी की जगह रेत डालकर उसे ऊंचा किया गया। अनुरक्षण के नाम पर बांधों का किनारा साफ कर दिया गया, लेकिन बांध के ऊपर लगे ईंट, खड़ंजे और गिट्टियां उखड़ गई, जिसे फिर से सही नहीं कराया गया है।
इस संबंध में सहायक अभियंता सिंचाई अमित कुमार ने बताया कि उच्चीकरण का कार्य बहुत पहले हुआ था। अनुरक्षण कार्य मेरी जानकारी में हुआ है। दोनों अलग-अलग कार्य थे। अनुरक्षण में रैट होल, शाही होल रेन कट सही कर दिया गया था। अगर किसी वजह से ईंट-खड़ंजे उखड़ गए हैं तो उसे सही करा दिया जाएगा।