{"_id":"6a907f17cf2331ba560bb292","slug":"siddharthnagar-news-crowds-throng-sweet-shops-on-raksha-bandhan-demand-for-ram-katori-rises-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163543-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रक्षाबंधन पर मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़, राम कटोरी की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रक्षाबंधन पर मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़, राम कटोरी की बढ़ी मांग
Thu, 27 Aug 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
जोगिया बाजार में मिठाई की खरीददारी करते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिया। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जोगिया उदयपुर चौराहे का बाजार गुलजार रहा। सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर बहनों और महिलाओं की भीड़ जुटी रही। आसपास के साथ ही बस्ती, रुधौली और डुमरियागंज क्षेत्र से पहुंचीं महिलाओं ने भाइयों के लिए मिठाइयां खरीदीं। पर्व को लेकर पूरे दिन चौराहे पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही और बाजार में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।
चौराहे स्थित श्याम स्वीट्स पर प्रसिद्ध राम कटोरी मिठाई की विशेष मांग रही। मिठाई खरीदने पहुंचीं महिलाओं ने बताया कि वे हर वर्ष रक्षाबंधन पर यहां से राम कटोरी लेकर जाती हैं। महिलाओं के अनुसार इसका स्वाद पसंद होने के कारण रक्षाबंधन पर यह उनकी पहली पसंद रहती है।
श्याम स्वीट्स के संचालक संत कुमार जायसवाल ने बताया कि दुकान की राम कटोरी मिठाई की आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज में भी मांग है। ग्राहकों को बेहतर स्वाद और गुणवत्ता उपलब्ध कराने के लिए मिठाई की वैरायटी और बनाने की प्रक्रिया में विशेष ध्यान दिया जाता है। रक्षाबंधन के चलते पूरे दिन दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।