{"_id":"68f3e3ebaa15ad1fec08a81d","slug":"siddharthnagar-news-construction-work-of-digital-library-begins-convenience-will-be-available-soon-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-146723-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू, जल्द मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू, जल्द मिलेगी सहूलियत
Sun, 19 Oct 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू। संवाद
- 100 सीटों की होगी डिजिटल लाइब्रेरी, नगर पंचायत करा रहा निर्माण कार्य
सिद्धार्थनगर। राजकीय पुस्तकालय के बगल में नपा की ओर से डिजिटल लाइब्रेरी का निमार्ण करवाया जा रहा है। इससे जिले के अभ्यर्थियों को पढ़ने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। डिजिटल सुविधा होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी ऑनलाइन पुस्तकें भी पढ़ पाएंगे।
लाइब्रेरी का निमार्ण कार्य शुरू होने से छात्र-छात्राओं में डिजिटल लाइब्रेरी को लेकर खुशी बढ़ गई है। लाइब्रेरी में एक साथ 100 से अधिक छात्र-छात्रा बैठकर पढ़ाई कर पाएंगे, जिससे उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई करने में काफी सहूलियत मिलेगी। लाइब्रेरी में फ्री वाईफाई की सुविधा, डिजिटल पांच हजार से अधिक किताबे, केबिन की तरह बैठने की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं रहेंगी। इससे छात्र-छात्रा को अन्य प्राइवेट लाइब्रेरी में नहीं जाना पड़ेगा।
नपा के ईओ अजय कुमार ने बताया कि लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। भवन निर्माण होने के बाद अभ्यर्थियों को पढ़ने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी।