फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Congressmen issue choupal awareness

Siddharthnagar News: कांग्रेसियों ने चौपाल के जरिये किया जागरूक

Sat, 24 Jan 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Congressmen issue choupal awareness
बांसी। कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संघर्ष कार्यक्रम के तहत शनिवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तलपुरवा गांव में चौपाल लगाकर किसानों, मजदूरों, गरीबों, नौजवानों और महिलाओं को जागरूक किया। नेताओं ने मनरेगा श्रमिकों और जनता को केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के प्रारूप में बदलाव कर श्रमिकों का हक मारने और काम की गारंटी को खत्म करने के बारे में जानकारी दी। कहा कि विरोध में हम मजदूरों के साथ खड़े हैं ताकि उनकी रोजी-रोटी और अधिकारों की रक्षा की जा सके। चौपाल को कांग्रेस पार्टी के जिला कॉर्डिनेटर राजन श्रीवास्तव, युवक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव, अश्विनी सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह, जिला महासचिव सतीश चंद्र त्रिपाठी ने श्रमिकों के लिए 400 रुपये दिहाड़ी और रोजगार गारंटी की मांग की। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष सुदामा प्रजापति, अब्दुल रशीद, सुबास प्रजापति, गणेश, दिलीप कुमार भास्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed