फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Complete the construction of the Vipassana Centre with high quality

Siddharthnagar News: उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें विपश्यना केंद्र का निर्माण

Wed, 14 Oct 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 14 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Complete the construction of the Vipassana Centre with high quality
- कपिलवस्तु में 24.33 करोड़ से बन रहा विपश्यना केंद्र, डीएम ने परखी प्रगति
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। महात्मा बुद्ध की क्रीड़ा स्थली कपिलवस्तु में 24.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन विपश्यना केंद्र का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति देखी और कार्यदायी संस्था को शेष कार्य तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एकोमोडेशन ब्लॉक, मेस, इन्फॉर्मेशन सेंटर और एडमिन ब्लॉक के फर्श पर टाइल्स लगाने का काम पूरा मिला। मेडिटेशन ब्लॉक के डोम के स्लैब का निर्माण भी पूरा हो चुका है, जबकि परिसर में साइट डेवलपमेंट का कार्य जारी है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी पर्यटन व धर्मार्थ ने बताया कि निर्माण कार्यों की समीक्षा के बाद 20 जनवरी 2026 को उपयोगिता प्रमाणपत्र शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन की ओर से कराया जा रहा है। इसके तहत टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन सेंटर, एडमिन ब्लॉक, मेस, महिला एवं पुरुष आवास, गार्ड रूम, सब स्टेशन रूम, मेडिटेशन ब्लॉक, ओपन एयर थिएटर (ओएटी) और परिसर के विकास कार्य शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डॉ. ज्ञान प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed