फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Cold increased at night, relief came from sunshine during the day

Siddharthnagar News: रात में बढ़ी ठंड, दिन में धूप खिलने से मिली राहत

Mon, 15 Dec 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Cold increased at night, relief came from sunshine during the day
शहर के अशोक मार्ग पर दोपहर के तेज धूप के दौरान आवागमन करते लोग। संवाद
सिद्धार्थनगर। बढ़ते ठंड के कारण शनिवार की रात क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। इससे ठंड और गलन में काफी इजाफा हुआ। देर रात से शुरू हुए कोहरे का असर रविवार की सुबह तक बना रहा।
विज्ञापन

दृश्यता कम होने के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ और सुबह के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। ठंडी हवाओं के चलते गलन और बढ़ गई।
रविवार की सुबह करीब 9 बजे के बाद मौसम साफ हुआ और धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि दिनभर ठंड का असर बरकरार रहा।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। सुबह और देर रात कोहरा तथा गलन बने रहने के आसार हैं। इसका असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। ट्रेनों के देर से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ठंड अभी और बढ़ेगी। साथ ही कोहरा पड़ने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed