फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Cold and pollution have increased the problem of eye irritation

Siddharthnagar News: ठंड और प्रदूषण ने बढ़ाई आंखों में जलन की समस्याे

Sat, 06 Dec 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 06 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Cold and pollution have increased the problem of eye irritation
सिद्धार्थनगर। जिले में बढ़ते ठंड के साथ ही हवा में धूल के कण और प्रदूषण भी बढ़ रहा है। इससे आंखों में जलन की शिकायत लेकर लोग डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं। बाइक चलाने वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा दिख रही है। मेडिकल कॉलेज में ऐसे लोगों की संख्या अचानक बढ़ गई है।
विज्ञापन

हवा में धूल कणों की मात्रा बढ़ने से लोगों की आंखों में खुजली, जलन, पानी आना जैसी समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे सबसे अधिक बाइक चलाने वाले प्रभावित हो रहे हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 15 से 20 मरीज इस समस्या के आ रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि इस समय हवा में मौजूद सूक्ष्म कण आंखों की सतह पर जमा होकर उसे उत्तेजित कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे आंखों में एलर्जी का खतरा बढ़ गया है। जिससे लोगों के आंख में जलन की समस्या हो रही है। मरीजों को इससे बचने के उपाय बताए जा रहे हैं। उन्हें चश्मा लगाने के साथ कहीं से आने पर पानी से आंख धाेने की भी सलाह दी जा रही हैं। ठंड के मौसम में धूल के कण वायु में मिल जाते हैं। जिससे समस्या होती है। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed