{"_id":"690256702cb7bf6f76012ade","slug":"siddharthnagar-news-clouds-are-present-now-cold-will-increase-after-the-rain-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-147237-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अभी बादलों का डेरा, बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अभी बादलों का डेरा, बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड
Wed, 29 Oct 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर सुबह कोहरे के दौरान आते जाते लोग। संवाद
सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल गया है। पिछले तीन दिनों से मौसम के बदले इस रुख से लोगों को ठंड महसूस हाेने लगी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार से आगामी दो दिनों तक बारिश होने की संभावना हैं। इससे ठंड बढ़ेगी और लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।
बुधवार को भी काले बादल छाए रहे, इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह से सर्द हो गया। करीब आठ बजे तक लोगों को अंधेरा जैसा ही महसूस होता रहा। उसके बाद धुंध व काले बादल छंटे, जिससे धूप खिलने की उम्मीद जगी। मगर, बादलों के आने-जाने से पूरी दिन सूरज का दर्शन नहीं हुआ। ठंड का मौसम होने के बाद भी मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में काफी भीड़ रही।
बादलों के देखते हुए किसान धान की फसल की कटाई भी तेज कर दी है। वहीं जिन किसानों का धान लेट वेराइटी की बुवाई की है। वे बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उन्हें खेत में पानी भी नहीं चलाना पड़े। मौसम का मिजाज बदलने से लोग पूरी तरह से गर्मी से भी राहत पाए गए हैं। वहीं अब ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की खरीदारी भी तेज हो गई है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे तापमान और भी घटेगा। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है।