फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Children took out a rally and gave the message of cleanliness

Siddharthnagar News: रैली निकाल बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Fri, 30 Oct 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 30 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Children took out a rally and gave the message of cleanliness
ढेबरुआ। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवा शिवभारी के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को जेई-एईएस दस्तक अभियान और स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

बच्चों ने गांव की गलियों में भ्रमण कर ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता और बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि अभियान के तहत विद्यालय में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इनमें दस्तक शपथ, संगीतमय टॉयलेट गेम, बैक्टीरिया मार गिराओ गेम, कक्षा संवेदीकरण और प्रार्थना सभा में जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।
इसी क्रम में विद्यालय से सिसवा उर्फ शिवभारी गांव तक रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर ड्रम, ढोल और माइक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed