फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Child victim of dog attack two months ago dies under suspicious circumstances

Siddharthnagar News: दो माह पहले कुत्ते का शिकार बने बालक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 17 Jan 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 17 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Child victim of dog attack two months ago dies under suspicious circumstances
- जोगिया कोतवाली क्षेत्र के लखनापार गांव का है मामला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली के लखनापार गांव में शुक्रवार देर रात छह साल के बालक अनूप (6) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, कुत्ते की आवाज निकालकर बाहर भागा और वहीं गिर गया। जब लोग वहां पहुंचे तो उसकी मौत हो गई थी। उसे रैबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया गया था। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी सहम गए हैं।
जानकारी के अनुसार, नेपाल का रहने वाला अनूप (6) जोगिया कोतवाली क्षेत्र के लखनापार गांव में अपने नाना मुरलीधर लोधी के घर मां के साथ रहता था। पिता सऊदी अरब में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि अनूप को गांव में ही दो माह पूर्व किसी कुत्ते ने काट लिया था। परिजन उसे अस्पताल नहीं ले गए थे, इससे उसे एंटी रैबीज का इंजक्शन नहीं लगा था। इस बीच बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ रहा।
विज्ञापन

परिवार के लोगों के मुताबिक शुक्रवार रात उसने घर के सदस्यों के साथ भोजन किया और सोने चला गया। रात नौ बजे के आसपास सोते-सोते अचानक मुंह से कुत्ते की आवाज निकालते हुए भाग कर घर के बाहर आ गया। परिवार के लोग कुछ समझते इससे पहले वह गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे के मुंह से कुत्ते की आवाज सुनकर सहम गए थे। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में लोग सहम गए थे। परिवार वालों ने शनिवार को मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed