फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Child drowned in Kuda river

Siddharthnagar News: नाना के घर आया बालक कूड़ा नदी में लापता, तलाश जारी

Sat, 27 Sep 2025 08:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Sep 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Child drowned in Kuda river
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के कर्मा ग्राम पंचायत के टोला नौखनिया में ननिहाल आया अरुण (8) शुक्रवार दोपहर को पैर फिसलने से कूड़ा नदी में लापता हो गया। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर शाम तक पीएसी के गोताखोर तलाश में लगे रहे।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बालक गांव निवासी सुरेश का नाती अरुण (8) है। वह अपने पिता पिंकू के घर बोगदिहा लुंबिनी, नेपाल से तीन दिन पहले अपने नाना के घर आया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसके नाना सुरेश नदी के किनारे अपनी नाव की सफाई कर रहे थे, इसी बीच अरुण भी आ गया और पैर फिसलने से वह नदी में गहराई में चला गया। जब तक लोग पहुंचते तब तक वह लापता हो गया। सूचना पर गोताखोरों के साथ एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय मौके पर पहुंचे, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीएसी के गोताखोर स्टीमर के साथ काफी खोजबीन की, देर शाम तक तलाश जारी रही। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना से आहत प्रधान लवकुश राजभर, पूर्व प्रधान सरोज शुक्ल व ग्रामवासियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान नायब तहसीलदार अमित कुमार, लेखपाल सत्यप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed