{"_id":"6935bb71b3f7f58ebf0a618c","slug":"siddharthnagar-news-changing-weather-has-increased-the-trouble-patients-of-cough-and-cold-have-increased-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-149455-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई परेशानी, खांसी-जुकाम के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई परेशानी, खांसी-जुकाम के मरीज बढ़े
Sun, 07 Dec 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागज पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में मरीजो की जांच कर उपचार करते डाॅ. आर के
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी, जुकाम व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 127 मरीजों का इलाज किया गया।
इस दौरान उन्हें दवाएं भी वितरित की गई। सीने में दर्द व हड्डी से संबंधित मरीजों को मेडिकल कॉलेज के लिए संदर्भित किया गया।
पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 42 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 41 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा तथा पीएन तिवारी ने कुल 44 मरीजों का इलाज किया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान समय में मौसम परिवर्तन के कारण विशेष रूप से बच्चों में वायरल फीवर, निमोनिया, डायरिया, खांसी व गले में खरास आदि होने की संभावना बढ़ जाती है। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं और समय-समय से टीका लगवाएं।
उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक दिनों से खांसी आना, भूख ना लगना, वजन का कम होना, बलगम में खून का आना, बुखार होना आदि क्षय रोग के लक्षण होते हैं। क्षय रोग के लक्षण दिखाई देने पर निकटवर्ती अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सीय इलाज व परामर्श जरूर लें। इस दौरान पीएन तिवारी, अंबुज श्रीवास्तव, अजय पांडेय, प्रिंस पांडेय, अमित तिवारी, अश्विनी अग्रहरि, अखिलेश त्रिपाठी, मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आए 28 मरीजों का हुआ उपचार: डुमरियागंज। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में उपचार के लिए पहुंचे 28 मरीजों में से 20 वायरल फीवर और जुकाम से पीड़ित मिले। डॉक्टर ने बदलते मौसम में खान-पान और दिनचर्या को लेकर जरूरी सलाह दी।