फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Champaran Humsafar Express stopped, passengers will get convenience

Siddharthnagar News: रुकी चंपारण हमसफर एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Wed, 07 Jan 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 07 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Champaran Humsafar Express stopped, passengers will get convenience
बढ़नी रेलवे स्टेशन पर रुकने लगी कटिहार–दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस। संवाद - फोटो : bhadrawah news
- कई बार मांग के बाद ट्रेन रुकने से लोगों में खुशी की लहर
विज्ञापन

तुलसियापुर। बढ़नी क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से की जा रही मांग बुधवार को पूरी हो गई। काफी इंतजार के बाद चंपारण एक्सप्रेस बढ़नी स्टेशन पर रुकी तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्षेत्रीय लोगों ने चंपारण एक्सप्रेस के बढ़नी में ठहराव की मांग पूरा होने पर रेलवे, जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया है।
राजधानी दिल्ली से गोरखपुर होते हुए बिहार के कटिहार तक जाने वाली 15705-15706 दिल्ली-कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन का बढ़नी में ठहराव नहीं था। इसके कारण कई बार क्षेत्रीय लोगों ने रेलवे के अधिकारियों से इसके ठहराव की मांग भी की। अमर उजाला ने सबसे पहले 12 नवंबर 2024 को बढ़नी में हमसफर और अंत्योदय रुके तो मुम्बई और दिल्ली की राह हो आसान..., शीर्षक से क्षेत्रीय लोगों की मांग को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसको लेकर लोगों ने सांसद जगदंबिका पाल और विधायक विनय वर्मा को भी ज्ञापन दिया था। सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व विधायक ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को ज्ञापन सौंपकर बढ़नी में ट्रेन के ठहराव की मांग की थी।
विज्ञापन


सांसद जगदंबिका पाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को गत 29 अक्टूबर को इस ट्रेन के ठहराव के लिए पत्र सौंपा था। इसके बाद रेलमंत्री ने सांसद को पत्र लिखकर 15705-15706 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर ट्रेन के बढ़नी में ठहराव के मंजूरी मिलने की जानकारी दी। 30 दिसंबर को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पहली जनवरी को बढ़नी में 15705-15706 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर ट्रेन के ठहराव की जानकारी दी थी। इसके बाद बुधवार को दिल्ली से कटिहार तक जाने वाली 15706 चंपारण एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 03:26 बजे से 11 घंटा 41 मिनट की देरी से दोपहर पौने तीन बजे बढ़नी में रुकी। क्षेत्रीय लोगों अजय वरुण, राम औतार चौहान, अशोक पासवान, सुरेन्द्र चौहान, देवेन्द्र यादव, अनिल निषाद, राहुल शुक्ल आदि ने चंपारण हमसफर एक्सप्रेस के बढ़नी में ठहराव होने पर रेलवे, जनप्रतिनिधियों व अमर उजाला का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed