{"_id":"6aa836772dfff61bdd0b89a6","slug":"siddharthnagar-news-celebrate-the-ganpati-festival-in-a-traditional-manner-and-a-peaceful-atmosphere-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-164573-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शांतिपूर्ण माहौल में परंपरागत ढंग से मनाएं गणपति महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शांतिपूर्ण माहौल में परंपरागत ढंग से मनाएं गणपति महोत्सव
Mon, 14 Sep 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गणेश चतुर्थी पर्व और गणपति पूजा समारोह को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने को लेकर रविवार की देर शाम को डुमरियागंज थाने पर पीस कमेटी की बैठक हुई।
बैठक में गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजकों, डीजे संचालकों, संभ्रांत नागरिकों से गणपति पूजा समारोह परंपरागत ढंग से मनाने की अपील की। डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शासन तथा उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। प्रतिमा स्थापना, जुलूस, विसर्जन, डीजे व अन्य आयोजनों के संबंध में निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई।