{"_id":"697b9b8da6aaf6c7bd032457","slug":"siddharthnagar-news-car-e-rickshaw-collide-three-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152556-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कार और ई-रिक्शा में टक्कर, तीन लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कार और ई-रिक्शा में टक्कर, तीन लोग जख्मी
Thu, 29 Jan 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय इटवा कस्बे में बुधवार देर रात ई-रिक्शा और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और कार लगभग 50 मीटर दूर चहारदीवारी को तोड़कर एक मकान में घुस गई।
हादसे में मुश्ताक, इरफान व मोहम्मद शाहिद जख्मी हो गए। उन्हें इटवा सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत इटवा के वार्ड स्वयंवर नगर के डुमरियागंज मार्ग पर बुधवार की रात लगभग 11:20 पर ई-रिक्शा और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क के पश्चिम खाई में जाकर पलट गया। इस हादसे में मुश्ताक, इरफान व मोहम्मद शाहिद निवासी इटवा कस्बा थाना इटवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी इटवा ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।