{"_id":"6973b2eb4565301e01056655","slug":"siddharthnagar-news-car-collides-with-e-rickshaw-three-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152254-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ई-रिक्शा से टकराई कार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ई-रिक्शा से टकराई कार, तीन घायल
Fri, 23 Jan 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सिंगारजोत राप्ती नदी के सेतु के पास शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक बेकाबू कार की ई-रिक्शा में भिड़ंत हो गई, जिसमें ई-रिक्शा चालक गुडडू गुप्ता (32), मनोज विश्वकर्मा (18) और अजय विश्वकर्मा घायल हो गए। आनन-फानन में उपस्थित लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सिंगारजोत निवासी गुडडू गुप्ता (32) अपने गांव के सुभाष गुप्ता का ई-रिक्शा लेकर अपने निजी कार्य के लिए उतरौला कोतवाली के महुआ धनी चौराहे पर गए थे। लौटते समय अभी वह सिंगारजोत पुल के नीचे पहुंचे ही थे कि तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही बेकाबू टाटा पंच कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक गुडडू गुप्ता (32) के सिर और पैर में मनोज विश्वकर्मा (18) के सिर, आंख और कान के पास और अजय विश्वकर्मा के पैर में चोट लगी। मौजूद लोगों ने घायलों के परिजनों को सूचना दी।