फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Bursted firecrackers, congratulated by feeding sweets

Siddharthnagar News: पटाखे फोड़े, मिठाई खिलाकर दी बधाई

Mon, 15 Dec 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Bursted firecrackers, congratulated by feeding sweets
जिला भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकजचौधरी को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश
डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को उत्सव का माहौल देखने को मिला। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से हर्षित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। यही नजारा सांसद जगदंबिका पाल के कैंप कार्यालय का भी रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटीं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर भाजपा जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरि, चेयरमैन भारतभारी चंद्रप्रकाश वर्मा, बढ़नी चाफा के चेयरमैन धर्मराज वर्मा, मंडल अध्यक्ष डुमरियागंज अमरेंद्र त्रिपाठी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। गाजे-बाजे, पटाखों की गूंज और मिठाइयों के वितरण के साथ खुशी का इजहार किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस अवसर को यादगार बनाया।
विज्ञापन

इस दौरान संजय मिश्रा, प्रेम पांडेय, धर्मेश पांडेय, अवधेश चौधरी, विनय पाठक, राजकुमार चौधरी, अजय आदि मौजूद रहे।
सांसद के कैंप कार्यालय पर मना जश्न : डुमरियागंज। महराजगंज के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर रविवार को डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल के कैंप कार्यालय पर जश्न मनाया गया। सांसद के कैंप कार्यालय डुमरियागंज पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता चिंकू यादव, शशि प्रकाश अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, कमलेश चौरसिया, पिंटू मिश्रा, प्रभु विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed