फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Booth workers are the strength of the organization; they will strengthen the Congress in every village

Siddharthnagar News: संगठन की ताकत बूथ कार्यकर्ता, गांव-गांव तक कांग्रेस को करेंगे मजबूत

Sat, 22 Aug 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 22 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Booth workers are the strength of the organization; they will strengthen the Congress in every village
- संगठन सृजन अभियान के तहत भैसाही में इटवा-खुनियांव ब्लॉक कांग्रेस की संयुक्त बैठक
विज्ञापन

इटवा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को विकासखंड खुनियांव के ग्राम भैसाही में इटवा और खुनियांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि पंजाब के पठानकोट के पूर्व विधायक अमित विज ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य गांव, न्याय पंचायत, ब्लॉक और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत व सक्रिय बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक आलोक प्रसाद और अनुज कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और निष्ठा से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद और पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस के लिए जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और नई मजबूती का अवसर है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहेगा।

बैठक में डॉ. नादिर सलाम, श्याम प्रकाश पांडेय, शमशाद अहमद, अफसार अहमद, कृष्ण बहादुर सिंह, अभिनय राय, रियाज मनिहार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed