{"_id":"688cfe07419975d73f072fa3","slug":"siddharthnagar-news-body-of-youth-found-in-roadside-bush-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-142104-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क किनारे झाड़ी में मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क किनारे झाड़ी में मिली युवक की लाश
Fri, 01 Aug 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
तिलौली। शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के करही गांव के पुलिया के पास सड़क के किनारे झाड़ी के बीच संदिग्ध परिस्थिति में सुनील सिंह (24) की लाश मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को तिलौली स्थित सीएचसी पर पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने युवक को मृत बताया।
शुक्रवार को करही चौराहे के पास अज्ञात युवक के शव मिलने की सूचना थोड़ी ही देर पूरे क्षेत्र में फैल गई। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने युवक की पहचान थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी सुनील सिंह (24) पुत्र सीताराम सिंह के रूप में की। परिजनों के मुताबिक सुनील शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे घर से किसी काम की बात कहकर निकला था। दोपहर तक वापस नहीं आया। घर वालों ने इधर-उधर खोजने का प्रयास भी किया। इसी बीच पता चला कि करही गांव से पहले किसी अज्ञात युवक का शव दिखा है तो मौके पर पहुंचे घर वालों ने युवक की शिनाख्त की। घर वाले शव का पीएम कराने के पक्ष में नहीं थे। इससे परिजनों के लिखित अनुरोध पर शव का पंचनामा कर पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।ा