{"_id":"696d1a973ad813f1b7087c8b","slug":"siddharthnagar-news-body-of-missing-youth-found-in-pokhare-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151928-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लापता युवक का पोखरे में उतराया मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लापता युवक का पोखरे में उतराया मिला शव
Sun, 18 Jan 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के देईपार गांव के पोखरे में रविवार को सुबह 10 जनवरी को भंडारा खाने गए युवक पिंटू पुरी (27) का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इससे पहले स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम ने पोखरे में खोजबीन की थी, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली थी।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के देईपार गांव आयोजित नौ दिवसीय सूर्य महायज्ञ और श्रीरामकथा के समापन अवसर पर 10 जनवरी शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया था। गांव निवासी पिंटू पुरी (27) भंडारा खाने की बात कहकर शनिवार को घर से निकला था। उसे भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हुए लोगों ने देखा भी, लेकिन रविवार को सुबह तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।
परिवार के लोग उसे तलाशने में लग गए। इसी दौरान गांव के पोखरे के पास पिंटू पुरी की चप्पल पड़ी मिली। डूबने की आशंका जताते हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ ही एसडीआरएफ की टीम के साथ चार दिन तक पोखरे में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
नौवें दिन रविवार को सुबह ग्रामीणों को गांव के पोखरे में एक शव उतराया दिखा। इसकी सूचना भवानीगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।ख