{"_id":"68a21f31d2ba9704620fa9e6","slug":"siddharthnagar-news-body-of-a-teenager-found-hanging-from-a-noose-under-suspicious-circumstances-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-142962-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में किशोरी का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में किशोरी का फंदे से लटका मिला शव
Sun, 17 Aug 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
- जोगिया कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर चौराहे का मामला
जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर चौराहा निवासी अर्चना (16) पुत्री धर्मेंद्र गौड़ की शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। पुलिस ने लाश का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
पिता ने बताया कि शनिवार की शाम अपनी बेटी को डांट दिया था। कुछ कहासुनी के बाद कमरे में जाकर उसने दरवाजा बंद कर लिया। उन्होंने बताया कि जब काफी समय से दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से देखा तो बेटी का शव छत के कुंडे से लटक रहा था। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष जोगिया मीरा चौहान ने बताया कि सूचना पर टीम गई थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।