फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : BJP including former MLA hears mind

Siddharthnagar News: पूर्व विधायक सहित भाजपाइयों ने सुनीं मन की बात

Mon, 26 Jan 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 26 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : BJP including former MLA hears mind
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के शाहपुर स्थित हिंदू भवन में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का लाइव प्रसारण हुआ। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत भाजपाइयों ने इसे सुना। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रत्येक क्षेत्र पर गहन दृष्टि रखते हुए राष्ट्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात जैसे कार्यक्रम आम नागरिकों को देश से जोड़ने, सकारात्मक सोच विकसित करने और सेवा भावना को सशक्त करने का कार्य कर रहे हैं। भारतभारी में नगर पंचायत चेयरमैन चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू, बढ़नी चाफा में चेयरमैन धर्मराज वर्मा, बहेरिया में प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप उर्फ छोटे पांडेय, भड़रिया में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष पासवान तथा डुमरियागंज में मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इस दौरान दीपेंद्र विक्रम सिंह, रविंद्र शर्मा, नितिन श्रीवास्तव, विकास सिंह, विदेशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed