{"_id":"68eaa08380db28b75b028861","slug":"siddharthnagar-news-bjp-angry-over-controversial-sloganeering-complaint-filed-in-police-station-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-146328-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विवादित नारेबाजी से भाजपाई नाराज, थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विवादित नारेबाजी से भाजपाई नाराज, थाने में दी तहरीर
Sat, 11 Oct 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागज थाने में थाना प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत विज्ञप्ति
डुमरियागंज। विवादित नारा लगाए जाने के मामले को लेकर शनिवार को भाजपा के नेताओं ने डुमरियागंज थाने में एसओ को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा नेता रघुनंदन पांडेय ने तहरीर में आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेता नवल कुमार शाह ने बीते सप्ताह के खैरतिया में आयोजित एक जनसभा के दौरान विवादित नारा लगाते हुए धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी मंच पर डुमरियागंज की विधायक और सपा जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे। इसके बावजूद सपा कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। भाजपाइयों का कहना है कि ऐसे बयानों से क्षेत्र में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।