फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Bhagwat is the true form of Shri Krishna

Siddharthnagar News: भागवत ही है साक्षात श्रीकृष्ण का स्वरूप

Tue, 28 Oct 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Bhagwat is the true form of Shri Krishna
डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर के महाराजा अग्रसेन नगर वार्ड में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा और ज्ञान यज्ञ के पहले दिन रविवार की रात कथा व्यास आचार्य सौरभ कृष्ण ने श्रीमद्भागवत की महिमा का भावपूर्ण वर्णन सुनाया। इस दौरान कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रीमद्भागवत कथा व ज्ञान यक्ष में कथा व्यास सौरभ कृष्ण ने अपने प्रवचन में कहा कि कलयुग में भागवत ही साक्षात श्रीकृष्ण स्वरूप है। यह कल्पवृक्ष के समान है, जो भी इसके शरण में बैठकर जैसा चिंतन करता है उसे वैसा ही फल प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि भक्ति के बिना भगवान की प्राप्ति संभव नहीं है। भक्ति तभी फलदायी है जब उसमें ज्ञान और वैराग्य का समावेश हो। बिना सत्संग और कथा के सच्ची भक्ति का मार्ग सुलभ नहीं है। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि किस प्रकार प्रेत योनि में पड़े धुंधकारी ने भागवत कथा श्रवण कर अपनी मुक्ति प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed