Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Barricading will be set up for the safety of devotees; arrangements for two boats will also be in place

Siddharthnagar News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए होगी बैरिकेडिंग, दो नावों की भी रहेगी व्यवस्था

Tue, 10 Nov 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 10 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Barricading will be set up for the safety of devotees; arrangements for two boats will also be in place
- छठ पर्व को लेकर राप्ती नदी के घाट पर सफाई तेज
विज्ञापन

शाहपुर। डुमरियागंज नगर पंचायत की ओर से छठ पर्व को लेकर राप्ती नदी के तट पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। घाट की सफाई के लिए जेसीबी और सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कराने के साथ दो नावों की तैनाती भी की जाएगी।
नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी के घाट पर प्रत्येक वर्ष छठ पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुट गया है। घाट पर पूजा के लिए बनाई गई बेदियों और आसपास उगी घास-फूस की सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट तक प्रकाश की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार पटेल ने बताया कि घाट की सफाई कराई जा रही है। छठ पर्व से पहले सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed