फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Auspicious songs echo in homes, celebrations underway

Siddharthnagar News: घरों में गूंज रहे मंगलगीत, मना उत्सव

Sun, 26 Oct 2025 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Auspicious songs echo in homes, celebrations underway
शोहरतगढ़। सूर्य की उपासना की आस्था का महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय से शुरू हो गया। महिलाएं सात्विक भोजन में लौकी व चना का लाल का सेवन किया।
विज्ञापन

सुमन वर्मा कैलाशी देवी, पुष्पा वर्मा, किरन, सरिता, लक्ष्मी आदि व्रती महिलाओं ने कहा कि सूर्य की उपासना के महापर्व छठ नहाय-खाय (खरना) से शुरू हो गया है। महिलाओं ने घरों की सफाई की। कहा कि उदयीमान से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं व्रत का पारण करती हैं। रविवार को खरना के दिन महिलाओं ने सात्विक भोजन में लौकी चना की सब्जी व चावल का सेवन कर भगवान सूर्य का मंगलगीत गाकर उत्सव मनाया।

पर्व बिहार से चलकर भारत ही नहीं विदेशों तक पहुंच गया है। प्रवासी हर कार्य को छोड़कर आस्था के इस महापर्व में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। भगवान सूर्य को खोखला, फल मिठाई, गन्ना, पपीता, वस्तुएं अर्पित कर सुख समृद्धि व मनोकामना के लिए प्रार्थना करती हैं। छठ घाट पर सजावट की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। वेदियों का रंगरोगन किया गया है। छठ को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

नपं अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पोखरे की सफाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed