{"_id":"690f8c5173c7997451023321","slug":"siddharthnagar-news-arbitrariness-of-taxi-drivers-recovered-five-times-fare-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-147795-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: टैक्सी चालकों की मनमानी, वसूल रहे पांच गुना किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: टैक्सी चालकों की मनमानी, वसूल रहे पांच गुना किराया
Sun, 09 Nov 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
भनवापुर। बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील को जोड़ने वाले शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग से प्रति दिन सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं। इस मार्ग पर परिवहन निगम की बस नहीं चलने से प्राइवेट टैक्सी चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल करते हैं।
सिंगारजोत से शाहपुर की दूरी 22 किमी है। यहां तक पहुंचने के लिए लोगों को 100 रुपये खर्च करना पड़ रहा है। लोगों की मजबूरी है, इसलिए वह मुंहमांगा दाम देकर यात्रा करने को मजबूर हैं। लोगों ने कहा कि अगर डुमरियागंज से शाहपुर-सिंगारजोत होते हुए बलरामपुर जिले या उतरौला तहसील के लिए सरकारी बसों का संचालन किया जाए तो जहां यात्रियों को कम किराया देना पड़ेगा। वहीं समय की भी बचत होगी।
पांच साल पहले बंद हो चुकी है परिवहन निगम की बस: भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के सिंगारजोत से शाहपुर, धोबहा और बिस्कोहर इटवा होते हुए जनपद मुख्यालय को परिवहन निगम के बस का संचालन वर्ष 2017 में शुरू किया गया था। करीब तीन साल तक इस मार्ग पर बस का संचालन होने के बाद 2020 में निगम के जिम्मेदारों ने यह कह कर बस का संचालन बंद कर दिया कि सड़क मार्ग खराब है और पर्याप्त यात्री न मिलने से घाटा हो रहा है।
विज्ञापन
अब शाहपुर सिंगारजोत मार्ग भी पूरी तरह से बन कर तैयार हो चुका है। बावजूद इसके अभी तक इस मार्ग पर निगम के बस का संचालन शुरू नहीं किया गया है।
क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदकिशोर मिश्र, राजेश शुक्ल, परशुराम दूबे, देवी शरण धुरिया, ओम प्रकाश तिवारी ने शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर बस के संचालन का मांग की है, जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिले। साथ ही प्राइवेट ऑटो, ई-रिक्शा की जांच कर मनमाने किराये पर अंकुश लगाने की मांग की है।