फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Appeals for timely submission of revision form

Siddharthnagar News: पुनरीक्षण फाॅर्म को समय से जमा करने की अपील

Fri, 21 Nov 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 21 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Appeals for timely submission of revision form
भनवापुर। ब्लाॅक में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद उर्फ लालजी शुक्ला ने लोगों से संपर्क किया। उन्होंने ब्लाॅक क्षेत्र के महतिनिया खुर्द, कुस्मही, सहिजवार सहित कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दी। लालजी शुक्ला ने गांव-गांव में जनता को बताया कि गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियादी प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को विस्तार से समझाया कि नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन कराने, गलतियों को सुधारने तथा पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के लिए फाॅर्म कैसे भरे जाते हैं और कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक होते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर जागरूकता की कमी या जानकारी न होने के कारण कई लोगों के नाम छूट जाते हैं, जिससे मतदान के समय उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। यही कारण है कि पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से लेना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed