फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Appeal to maintain peace during the festival; instructions issued for security at pandals

Siddharthnagar News: त्योहार पर शांति बनाए रखने की अपील, पंडालों में सुरक्षा के निर्देश

Tue, 27 Oct 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 27 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Appeal to maintain peace during the festival; instructions issued for security at pandals
- पीस कमेटी की बैठक में आग से बचाव और डीजे के इस्तेमाल पर हुई चर्चा
विज्ञापन

डुमरियागंज। दिवाली और लक्ष्मी प्रतिमा स्थापना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को भवानीगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने पूजा आयोजकों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और शासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
बैठक में पूजा पंडालों में सफाई, आग से बचाव के इंतजाम और बिजली की सजावट में सावधानी बरतने पर जोर दिया गया। पंडालों में बालू और पानी की व्यवस्था रखने तथा भीड़ के आवागमन के लिए रास्ता खुला रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने डीजे का इस्तेमाल निर्धारित नियमों के अनुसार करने और तेज आवाज से लोगों को परेशानी नहीं होने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लाल बहादुर, राम प्रसाद, राहुल गुप्ता, सुनील कुमार और अरुण सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed