{"_id":"6ae4d97ea64941e88209cce6","slug":"siddharthnagar-news-appeal-made-to-nagar-panchayat-for-construction-of-200-meter-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-167351-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 200 मीटर सड़क निर्माण के लिए नगर पंचायत से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 200 मीटर सड़क निर्माण के लिए नगर पंचायत से लगाई गुहार
विज्ञापन
बढ़नी के अंबेडकर नगर वार्ड में बॉर्डर डेवलपमेंट रोड से जुड़ने के लिए उठी मांग
सड़क नहीं होने से लोगों को तय करनी पड़ रही 500 मीटर अतिरिक्त दूरी, संकरा वैकल्पिक रास्ता बना परेशानी का सबब
बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में बॉर्डर डेवलपमेंट रोड को जोड़ने वाली करीब 200 मीटर लंबी सड़क के निर्माण की मांग तेज हो गई है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से सड़क का निर्माण कराने की गुहार लगाई है।
स्थानीय निवासी मनोरथ, रामकुमार, बृजेश समेत दर्जनों लोगों का कहना है कि सड़क नहीं होने के कारण उन्हें मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए करीब 500 मीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी होती है। वहीं, जिस वैकल्पिक रास्ते से लोग आवागमन करते हैं, वह काफी संकरा है। ऐसे में दोनों ओर से वाहनों के आने पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
लोगों के अनुसार, बरसात के दिनों में रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। करीब 200 मीटर सड़क का निर्माण होने से वार्ड के सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही बॉर्डर डेवलपमेंट रोड तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
नगरवासियों ने जनहित को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन से सड़क निर्माण को प्राथमिकता देने और जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की है।