{"_id":"68d2e279500f17d08d0a5baf","slug":"siddharthnagar-news-anjali-becomes-headmistress-for-a-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-145179-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनी अंजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनी अंजलि
Tue, 23 Sep 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
छात्रा अंजली चौधरी को बनाया एक दिन का प्रधानाध्यापिका। स्रोत विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोहड़ौरा के कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को कक्षा सात की छात्रा अंजलि चौधरी ने एक दिन के लिए कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्य किया। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संबोधित किया। अंजलि पढ़ाई में अच्छी हैं और वह बहुत सक्रिय रहती हैं।
अंजलि ने प्रार्थना सभा को संबोधित करने के साथ विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी की। प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठने के बाद अंजलि ने यह दायित्व सौंपे जाने के लिए अपने गुरुजनों का आभार व्यक्त किया। अंजलि ने कहा कि प्रधानाध्यापिका का दायित्व संभालकर बेहद खुश हूं। शिक्षिका बनने की ख्वाहिश है। इसे सच करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी। विद्यालय प्रधानाध्यापक गोपेश दुबे ने बताया कि बालिकाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए यह नवाचार किया। इस मौके पर सहायक अध्यापक रघुनंदन कुमार, ममता कुमारी, रश्मि द्विवेदी, राम प्रसाद, अंजलि कुमारी, पिंगल प्रसाद, यशोदानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।