{"_id":"68a21ef41e75be31bf07faad","slug":"siddharthnagar-news-ambulance-got-stuck-in-the-muddy-road-hard-work-was-done-to-get-it-out-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-142960-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कीचड़ से सनी सड़क में फंस गई एंबुलेंस, निकालने में छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कीचड़ से सनी सड़क में फंस गई एंबुलेंस, निकालने में छूटे पसीने
Sun, 17 Aug 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
- बढ़नी ब्लाॅक क्षेत्र के तौलिहवा गांव के टोला इटहिया के पूरब नदी के कटान के पास का मामला
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के तौलिहवा गांव के टोला इटहिया के पूरब नदी के कटान पर एम्बुलेंस रविवार को सुबह फंस गई। गंभीर मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस को निकालने में लोगों के पसीने छूट गए। इस दौरान समाजसेवी चौधरी निसार अहमद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से एंबुलेंस को बाहर निकलवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने मेहनत कर एक माह से बंद झुंगहवा-झुलनीपुर मार्ग पर आवागमन शुरू करवाया।
बढ़नी ब्लाॅक के झुंगहवां से तौलिहवा ग्रामपंचायत के इटहिया होते हुए झुलनीपुर तक जाने वाले मार्ग को 2021 में इटहिया के पूरब बूढ़ी राप्ती नदी ने काट दिया था, जिसके बाद काफी दिन तक पैदल, साइकिल व बाइक के अलावा कोई भी चारपहिया वाहन आ-जा नहीं सकता था। ग्रामीणों ने सड़क के मरम्मत के लिए काफी बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग की लेकिन मरम्मत नहीं हुई। इसके बाद यह मार्ग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई, लेकिन ठेकेदार ने कटान स्थल की मरम्मत नहीं की। इससे यह समस्या बरकरार रही। पिछले एक माह से इस मार्ग पर चारपहिया वाहन का आवागमन पूरी तरह से बंद था।