फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Alert on explosion... every vehicle will be checked

Siddharthnagar News: विस्फोट पर अलर्ट... होगी हर वाहन की जांच

Fri, 10 Oct 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 10 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Alert on explosion... every vehicle will be checked
शहर के बर्डपुर मार्ग पर ​स्थित पटाखे क दुकान। संवाद
सिद्धार्थनगर। कानपुर और फिर आयोध्या में विस्फोट की बात सामने आने के बाद शासन स्तर से जांच के निर्देश हुए हैं। इसके साथ ही लाइसेंसी दुकानों की जांच भी शुरु कर दी गई है। साथ ही संभावित इलाकों में जहां बिक्री होने की आशंका है, वहां पर जांच की जा रही है। इसमें पुलिस के अलावा खुफिया विंग भी लगी हुई है जो जांच करके रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कानपुर में हुए विस्फोट ने जिले में दाे साल पहले हुए नेपाल बाॅर्डर के अलीगढ़वा कस्बे में हुए हादसे की यादों को ताजा कर दिया है। थाने से सटे कस्बे में वह भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुए विस्फोट की आवाज राजधानी तक गूंजी थी। इसमें एनआईए और एटीएस जैसी एजेंसी ने जांच की थी। अवैध रूप से पटाखे के भंडारण और बनाए जाने के मामले से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

कानपुर विस्फोट के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट है। इसमें पुलिस टीम 24 घंटे पेट्रोलिंग पर रहेगी जो भी वाहन आते हैं, उनकी जांच की जाएगी। सामान को देखेगी, जिससे बाहर से अवैध रूप से लाकर कोई पटाखे की बिक्री न कर सके। जनपद में इटवा, बांसी और जनपद मुख्यालय पर दीपावली से पहले पूर्व में अवैध पटाखे की खेप पकड़ी जा चुकी है। ऐसे में इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है कि पटाखा न आए। इसलिए सभी प्रकार के वाहन की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खड़े होने वाली स्कूटी सहित अन्य वाहनों की भी विशेष जांच होगी। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अनुमति के पटाखों की बिक्री की तो होगी कड़ी कार्रवाई : डुमरियागंज। आगामी प्रकाश पर्व दीपावली पर आतिशबाजी यानी पटाखा की दुकानों पर अग्निशमन सुरक्षा का पालन कराने को लेकर तहसील और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसके तहत कुछ दिन पहले एसडीएम और सीओ की तरफ से लाइसेंसी पटाखा कारोबारियों से मिलकर और उनकी दुकान का निरीक्षण कर शासन की तरफ से जारी पटाखा बिक्री के मानक का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीओ ने किया पटाखे की दुकानों का निरीक्षण : दीपावली पर पटाखे की बिक्री के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो, इसको लेकर सीओ बृजेश कुमार वर्मा ने डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम हल्लौर स्थित सेंट थॉमस बाग के पास स्थापित पटाखा लाइसेंसी दुकानों का औचक निरीक्षण कर दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा यंत्र और सुरक्षा उपाय सुचारू रखने के निर्देश दिए। सीओ ने कहा कि पटाखे की बिक्री के दौरान निर्धारित मानकों की अनदेखी करने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डुमरियागंज तहसीलदार रविकुमार यादव ने दुकानदारों से अनुरोध किया कि पटाखा बिक्री स्थल पर बालू से भरी बाल्टी और पानी हमेशा रखें। अग्निशमन यंत्र को सक्रिय रखें।
अग्निशमन यंत्र किया गया सक्रिय : डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सेमुआडीह और हल्लौर स्थित पटाखा की लाइसेंसी दुकानों पर तहसील प्रशासन के निर्देश पर बालू से भरी बाल्टी, पर्याप्त फायर सकूजर और पानी से भरा ड्रम रखवाया है, जिससे किसी आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर उससे निपटा जा सके।

चर्चा में आया था अलीगढ़वा बाॅर्डर : दो साल पहले दीपावली के करीब नेपाल बार्डर पर स्थित अलीगढ़वा की हाजी कटरा में उस वक्त विस्फोट हुआ जब बाजार में बड़ी संख्या में लोग जुट थे। ब्लास्ट ऐसा था कि उसकी गूंज नेपाल में दो किलोमीटर तक सुनी गई थी। लोगों ने अनुमान लगाया कि युद्ध छिड़ गया। वहीं, विस्फोट को देखने के बाद लगा कि आरडीएक्स रखा हुआ था। कारण उस मकान का जर्रा-जर्रा तबाह हो गया था। बगल वाले मकानों की बीन हिल गया दीवारें ढह गईं थी। इसमें तीन से अधिक लोगों की जान गई थी। एनआईए और एटीएस ने जांच की थी। इसमें कोतवाल सहित कई पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed