{"_id":"6ad3c64a0cc1272ac80b3ab6","slug":"siddharthnagar-news-a-mega-legal-aid-camp-will-be-held-at-lohia-kala-bhavan-on-november-1st-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166643-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक नवंबर को लोहिया कला भवन में लगेगा बृहद विधिक सहायता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक नवंबर को लोहिया कला भवन में लगेगा बृहद विधिक सहायता शिविर
Sun, 18 Oct 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
- सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ, स्वास्थ्य जांच और उपकरणों का होगा वितरण
सिद्धार्थनगर। आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक नवंबर को लोहिया कला भवन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन होगा। यह शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होगा। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेन्द्र नाथ ने बताया कि यह शिविर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुमोदन पर हो रहा है। इसका उद्देश्य निर्बल, निर्धन, दिव्यांगजन, महिलाओं, बच्चों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना भी इसका लक्ष्य है।
शिविर में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, श्रम, स्वास्थ्य, कृषि, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, पंचायती राज, राजस्व, शिक्षा, पुलिस और बैंकिंग जैसे विभागों के स्टॉल लगेंगे। यहां आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन और श्रमिक पंजीकरण जैसे आवेदन पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच और उपकरण वितरण
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र और दंत परीक्षण निशुल्क होगा। रक्त समूह की जांच भी मुफ्त में की जाएगी। चिह्नित लाभार्थियों को आवश्यक उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। योजनाओं से संबंधित लाभ पत्र और सामग्री भी दी जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।