{"_id":"68cc52f0eabdbce1de0fc374","slug":"siddharthnagar-news-75-bjp-workers-including-former-minister-donated-blood-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144878-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पूर्व मंत्री सहित 75 भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पूर्व मंत्री सहित 75 भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
Fri, 19 Sep 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत इटवा में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त दान करते पूर्व मंत्री डा सतीश चन्द्र द्विवेदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। नगर पंचायत इटवा के सभागार में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पूर्व शिक्षा मंत्री सहित 75 भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी की अगुवाई में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने किया।
मुख्य अतिथि सहजानंद राय ने कहा कि पीएम के 75वें जन्मदिन पर पूर्व शिक्षा मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी सहित 75 कार्यकर्ताओं ने 75 यूनिट ब्लड देकर पीएम के प्रति जिस समर्पण का परिचय दिया है। वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है क्योंकि रक्तदान जीवनदान है। इसके लिए सभी युवाओं को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान करते हुए हम सभी उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। इस अवसर पर जिला संयोजक विपिन सिंह, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, सहकारिता निदेशक दिलीप चतुर्वेदी, सहकारी बैंक अध्यक्ष विक्रम सिंह, भाजपा नेता गुड्डू त्रिपाठी, गौरव मिश्रा आदि मौजूद रहे।