फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 40 sacks of urea seized from a tractor-trolley; was being transported to Nepal

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर- ट्रॉली से 40 बोरी यूरिया बरामद, ले जा रहे थे नेपाल

Mon, 03 Aug 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 03 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 40 sacks of urea seized from a tractor-trolley; was being transported to Nepal
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी अलीगढ़वा की टीम ने बाॅर्डर पर चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा। जांच में उसके कब्जे से यूरिया की 40 बोरी बरामद की गई जो तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही थी। पूछताछ करने के बाद बरामद खाद और आरोपी कपिलवस्तु निवासी तबारक अली को कपिलवस्तु कोतवाली के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार सीमा चौकी अलीगढ़वा को सूचना मिली कि खाद की तस्करी होने वाली है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम सीमा स्तंभ संख्या 549 के पास पहुंची। वहीं, ठाकुरपुर गश्ती टीम तैनात थी। तभी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली में कुछ सामान लादकर नेपाल की तरफ जाते दो लोग नजर आए। ड्यूटी पार्टी को देखकर एक व्यक्ति भाग गया। टीम पहुंची तो ट्रॉली पर 40 बोरी यूरिया रखा मिला। पकड़े गए व्यक्ति से यूरिया के बारे में पूछा गया लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसने अपना नाम तबारक अली निवासी महादेव कुर्मी बर्डपुर थाना कपिलवस्तु बताया। बरामद यूरिया व ट्रैक्टर-ट्राॅली को कपिलवस्तु पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed