{"_id":"695d54ebd5be60e93c09347d","slug":"siddharthnagar-news-38-farmers-registered-in-farmer-registry-camp-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151203-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फार्मर रजिस्ट्री कैंप में 38 किसानों का हुआ पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फार्मर रजिस्ट्री कैंप में 38 किसानों का हुआ पंजीकरण
Wed, 07 Jan 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
ककरहवा। कृषि विभाग की ओर से विकास क्षेत्र बर्डपुर के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर छह, ग्राम पंचायत बगही और भरवलिया में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उनका पंजीकरण और अभिलेखों का सत्यापन किया गया।
कैंप में बड़ी संख्या में किसानों ने उपस्थित होकर फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कृषि उप निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि आयोजित शिविर में कुल 38 किसानों का पंजीकरण किया गया जबकि लगभग 200 किसानों के अभिलेखों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रदीप चौधरी, सहायक विकास अधिकारी कृषि मनीष त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार पांडेय, डॉ. शैलष चंद्र गौतम, राजस्व निरीक्षक योगेश सिंह विभागीय कर्मचारी व किसान उपस्थित रहे।