फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 280 children vaccinated at 43 centers

Siddharthnagar News: 43 सेंटरों पर 280 बच्चों का हुआ टीकाकरण

Wed, 31 Dec 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 31 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 280 children vaccinated at 43 centers
-130 गर्भवती महिलाओं की शारीरिक जांच के साथ किया गया टीकाकरण
विज्ञापन


भारतभारी। बेवा सीएचसी क्षेत्र के कंचनपुर, तिलगड़िया, बयारा, बनगवा, हिसामुद्दीनपुर चकचाई, महुआरा, धौरहरा, रंगरेजपुर सहित 43 सेंटरों पर बुधवार को 280 बच्चों का टीकाकरण व 130 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच के साथ टीकाकरण किया गया।

महुआरा में एएनएम वंदना यादव ने ड्यू लिस्ट के आधार पर गांव के बच्चों का टीकाकरण के साथ ही साथ गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच कर जरूरी सुझाव दिए। इस दौरान आवश्यकता के अनुसार फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम की गोली भी वितरित की गई। गर्भवतियों को पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा गया। गर्भावस्था के समय सावधानी के लिए जागरूक किया गया और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने कंचनपुर, बयारा सहित आधा दर्जन टीकाकरण सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान वीरेंद्र यादव, संगीता तिवारी, ओम प्रकाश, राकेश गौतम, राजेश कुमार, दुर्गेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed