फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharthnagar municipal election

नगर निकाय चुनाव : चौराहों पर तेज हुई चुनावी चर्चा

Thu, 27 Apr 2023 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
siddharthnagar municipal election
उसका (सिद्धार्थनगर)। निकाय चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। नगर के हर गली-मोहल्ला व चौक-चौराहों पर इस समय चुनावी चर्चा का ही दौर चल रहा है। हर कोई अपने पसंदीदा प्रत्याशी को जिताने का समीकरण बता रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित छोटू चाय की दुकान पर कुछ लोग चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की जीत-हार का समीकरण बता रहे थे। आशीष शुक्ला ने कहा कि शहर का विकास व जनता की बात सुनने वाले प्रत्याशी को ही प्राथमिकता देंगे। शिव कुमार जायसवाल बोल पड़े कि ऐसे व्यक्ति को चेयरमैन चुनेंगे, जो केवल वादों तक ही सीमित न रहे, बल्कि कसौटी पर खरा उतरे।
विज्ञापन

पंकज यादव ने तर्क दिया कि ऐसे प्रत्याशी को वोट करेंगे जो साफ-सुथरी छवि वाला हो, पढ़ा-लिखा व जनता के लिए संघर्ष करने वाला हो। जेपी यादव ने कहा कि निकाय चुनाव जनता की अपेक्षा का आधार है। योग्य व कर्मठ प्रत्याशी को ही मौका देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्रचार वार
तुलसियापुर। नगर पंचायत बढ़नी में अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया ग्रुप व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर अपने पक्ष में वोट किए जाने की लोगों से की जा रही। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों को अभी चुनाव चिह्न मिलने का इंतजार है, लेकिन इससे पहले ही सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। इसके लिए दलगत व निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। हालांकि अभी प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया तक ही सिमटा दिखाई दे रहा है, लेकिन जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जाएगी, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार और तेज हो जाएगा और जुलूस, सभा व रैली का दौर भी देखने को मिलेगा।
----------------
ऐसा हो चेयरमैन जो जनहित का रखे ध्यान
बिस्कोहर। कस्बे में शहर की सरकार बनाने के लिए मतदाता जगह-जगह चर्चा कर रहे हैं। पहली बार नगर पंचायत का चुनाव होने के नाते लोगों को इससे काफी आशा है। बुधवार को तपती दोपहर में सड़क किनारे होटल पर चाय की चुस्कियों के बीच शहर की सरकार बन बिगड़ रही है। लाल साहब चौधरी कहते हैं कि पहली बार नगर पंचायत के चुनाव में वोट डालना है। ऐसे नेता का चुनाव करना है जो बिस्कोहर को आदर्श शहर बनाए। बिजली, पानी जैसी सुविधाएं मिल सकें। बसंत कौशल कहते हैं कि ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर विकास की जो बात करेगा उसी को नेता चुना जाएगा।
इरशाद अहमद ने कहा कि शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए प्रयास करने वाले को तरजीह दी जाएगी। अताउल्लाह सिद्दीकी बोले- स्वास्थ्य सेवाओं का हाल किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं को तरजीह दी जानी चाहिए। वसीउल्लाह ने कहा कि शुद्ध पेयजल की जरूरत है। विक्की मोदनवाल व कलीम बोले विकास की बात करने वाले को ही वोट देंगे।

--------------
निकाय चुनाव को लेकर मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बैठक कर सभी उप निरीक्षकों और पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी त्योहार संपन्न होने के बाद अब नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयार रहना है। नगर पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था कायम रखने को लेकर बीट के सभी पुलिसकर्मी और चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहें। नगर पंचायत चुनाव भी काफी संवेदनशील होता है। ऐसे में अराजक तत्वों पर कड़ी निगाह रखने की जरूरत है। साथ ही गड़बड़ी फैलाने वालों को पहले से ही चिह्नित कर चेतावनी देने की आवश्यकता है।
बैठक में चौकी इंचार्ज बिस्कोहर राकेश कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक पप्पू गुप्ता, शिवदास गौतम व प्रमोद कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed