फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar Mahotsav: The first evening will be decorated with the tunes of Lakhbir Singh Lakkha.

सिद्धार्थनगर महोत्सव : लखबीर सिंह लक्खा के सुरों से सजेगी पहली शाम

Tue, 28 Jan 2025 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar Mahotsav: The first evening will be decorated with the tunes of Lakhbir Singh Lakkha.
सिद्धार्थनगर महोत्सव में लग रहा मौत का कुआं झूला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को सुबह 11:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगा। रात में लखबीर सिंह लक्खा की भजन संध्या कार्यक्रम के साथ महफिल का आगाज होगा।
वहीं कनिका कपूर, भोजपुरी कलाकार कल्पना पटवारी व रितेश पांडेय, बृजेश शांडिल्य, मरियम जकरिया व महक चहल भी अलग-अलग दिनों में अपने सहयोगियों के साथ कार्यक्रम की प्रस्तुति पेश देंगी। कार्यक्रम के लिए सजा भव्य पंडाल इस बार सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया। महोत्सव में लगाए अधिकारियों के साथ ही सिद्धार्थनगर महोत्सव का प्रभारी अपर जिलाधिकारी उमाशंकर को बनाया गया है, जिससे किसी प्रकार की कोताही न होने पाए। अराजक तत्वों से निपटने के लिए पंडाल के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। सभी विभागों के स्टाल भी लग गए हैं। तीन वर्ष बाद मौत कुआं, लोगों के मनोरंजन के लिए झूला लगा है।
सिद्धार्थनगर महोत्सव कार्यक्रम स्थल पर उड़ रहा बैलून लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। पंडाल में झूमर भी लगा है। जो पूरे पंडाल को और आकर्षण प्रदान कर रहा है। जिलाधिकारी ने इस बार पास की संख्या घटाकर वीआईपी कल्चर को भी कम कर दिया है। वहीं पुलिस विभाग की तरफ से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।

साफ-सफाई के लिए नौगढ़ व बर्डपुर, उस्का बाजार के 99 सफाई कर्मचारी जिला पंचायत राज विभाग ने लगाए हैं, जिससे पंडाल स्थल के साथ ही पूरे परिसर को स्वच्छ रखा जा सके। इसके साथ नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है। अराजकतत्वों पर सीसीटीवी कैमरे की रहेगी पैनी नजर : सिद्धार्थनगर महोत्सव का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल खाली मैदान में किया गया है। महोत्सव का आयोजन जनपद वासियों के मनोरंजन के लिए किया जा रहा है। आप सभी परिवार के साथ सिद्धार्थनगर महोत्सव में आकर कार्यक्रम का आनंद लें और दुकानों पर खरीदारी करें।
पूरा महोत्सव परिसर सीसीवी कैमरे की निगरानी में है। महोत्सव के दौरान उपद्रव एवं तोड़फोड़ करने वाले लोगों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed