फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharthnagar in semifinal

मऊ को हराकर जिले की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Mon, 30 Dec 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
siddharthnagar in semifinal
मऊ को हराकर जिले की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
विज्ञापन

वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में इंडो-नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का दसवां दिन
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सिद्धार्थनगर के खिलाड़ी आशुतोष पटेल को मिला
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में चल रहे 13 दिवसीय इंडो-नेपाल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दसवें दिन सोमवार गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी सिद्धार्थनगर व एयर इंडिया क्लब मऊ के बीच खेला गया। इसमें सिद्धार्थनगर ने मऊ को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी शोहरतगढ़ मो. एजाज अहमद ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी सिद्धार्थनगर के कप्तान वसीर अहमद ने टॉस जीतकर पहले बालिंग करने का निर्णय लिया और बल्लेबाजी के लिए मऊ की टीम को आमंत्रित किया। एयर इंडिया क्लब मऊ के कप्तान वीरेंद्र भारद्वाज ने ओपनिंग पर खिलाड़ी एहसान अली व मोनू सिंह को उतारा। एहसान अली 45 रन, मोनू सिंह 34 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान वीरेंद्र भारद्वाज ने 15 रन बनाए। इस तरह 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर मऊ ने 137 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने ओपनिंग पर उतरी सिद्धार्थनगर की टीम के खिलाड़ी आशुतोष पटेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए छह रन से अर्धशतक बनाने से चूक गए और 44 रन बनाए। जबकि खिलाड़ी विजय यादव नाबाद 30 रन कप्तान वसीर अहमद नाबाद 23 रन बनाकर अपनी टीम को तीन विकेट के नुकसान पर 18.2 ओवर में 141 रन बनाकर जीत दिलाई। इस तरह सिद्धार्थनगर ने मऊ को सात विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब सिद्धार्थनगर के खिलाड़ी आशुतोष पटेल को 44 रन बनाने पर दिया गया। इस दौरान कमेंटेटर रकीब, स्कोरर विशाल, अनिल अरोड़ा, अंपायर हिमांशु, शशांक की विशेष भूमिका रही। इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजक जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह, रवि सिंह, अंबिका त्रिपाठी, प्रधान श्यामसुंदर चौधरी, विनय सिंह, रवि अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, विपिन मणि त्रिपाठी, विवेक मणि त्रिपाठी, राजेश उपाध्याय, छात्रनेता ऋषि वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed