फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar Garbage

Siddharthnagar News: कूड़ा कचरा जलाने से धुआं-धुआं हुआ शहर का पुरानी नौगढ़

Tue, 28 Nov 2023 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Nov 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar Garbage
सिद्धार्थनगर। शहर के पुरानी नौगढ़ रोड पर सोमवार को जलाए जा रहे कूड़ा से वातावरण में धुआं फैल गया। सड़क से गुजरने वाले कुछ लोग मुंह बांधकर गए तो कुछ लोगों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा ली। पराली जलाने पर रोक के बावजूद शहर में महिला सफाई कर्मियों ने झाड़ लगाकर कूड़े में आग लगा दी।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ रोड के किनारे ही कूड़ा गिराया गया था। सफाई कर्मियों ने झाड़ू लगाया और सड़क के दोनों ओर फैले कूड़ा कचरा में आग लगा दी। धुआं फैला तो पुरानी नौगढ़ रोड के साथ नेशनल हाइवे तक धुआं नजर आया, लेकिन अधिकारियों ने इसे रोकने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

पुरानी नौगढ़ रोड पर खराब बाइक को धकेलते हुए आगे बढ़ रहे एक व्यक्ति ने चेहरा बांध लिया था, उधर से गुजरी दो महिलाओं ने भी दुपट्टे से मुंह बांध लिया था। धुआं सड़क पर साफ दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन लोगों को जैसे ही साफ दिखा तो उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा ली। शहरी क्षेत्र में अधिक संख्या में वाहन चलने और कूड़ा जलाने से हवा में प्रदूषण का स्तर अधिक है। एक्यूआई इंडेक्स के अनुसार पीएम-10 की मात्रा 109 है। विशेषज्ञों के अनुसार हवा की ऐसी गुणवत्ता स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इधर आग, उधर कूड़ा खा रहे थे पशु
पुरानी नौगढ़ रोड पर एक ओर कूड़ा जल रहा था तो दूसरी ओर आधा दर्जन पशु खाने का चारा तलाश रहे थे। इस मौके पर शहर के सिविल लाइंस के मनोज तिवारी ने कहा कि शहर की एक साथ दो समस्याएं नजर आ रही है, लेकिन इसे अधिकारी नहीं देखेंगे।

------
वर्जन
नगर पालिका परिषद के पुरानी नौगढ़ पर कूड़ा जलाने के बारे में जानकारी नहीं है। कर्मचारी भेजेकर इसकी जांच कराऊंगा, जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विंध्याचल, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed