फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharthnagar first in ccl

समूहों को सीसीएल कराने में सिद्धार्थनगर अव्वल

Sun, 31 Jan 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
siddharthnagar first in ccl
समूहों को सीसीएल कराने में सिद्धार्थनगर अव्वल
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति का मामला
देवरिया को दूसरा, बस्ती को सातवां, महराजगंज को आठवां स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बैंकों से सीसीएल (कैश क्रेडिट लिंकेज) स्वीकृत कराने में सिद्धार्थनगर जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। इसके अलावा आसपास के जिलों, देवरिया को दूसरा, बस्ती को सातवां और महराजगंज को आठवां स्थान मिला है।

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में योजना से जुड़े स्वयं सहायता समूह आर्थिक और सामाजिक विकास में तेजी से अग्रसर हैं। इसी कड़ी में समूहों को वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बैंकों से सीसीएल (कैश क्रेडिट लिंकेज) स्वीकृत कराने के लिए जनवरी 2021 में विशेष अभियान चलाया गया। उपायुक्त स्वत: रोजगार शेषमणि सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक डीएम दीपक मीणा और सीडीओ पुलकित गर्ग के कुुशल निर्देशन में चलाए गए अभियान में सिद्धार्थनगर ने सर्वाधिक 65.71 प्रतिशत उपलब्धि के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा देवरिया ने 62.96 प्रतिशत के साथ दूसरा, बस्ती ने 53.24 प्रतिशत के साथ सातवां और 50.73 प्रतिशत लेकर आठवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा टॉप टेन में शामिल उन्नाव को 62.39, बुलंदशहर को 58.10 प्रतिशत, महोबा को 56.45 प्रतिशत, गाजीपुर को 53.33 प्रतिशत, कानपुर नगर को 50.43 प्रतिशत और हापुड़ को 47.01 प्रतिशत ही उपलब्धि मिल सकी। डीएम दीपक मीणा, सीडीओ पुलकित गर्ग ने इस सफलता के लिए उपायुक्त स्वत: रोजगार समेत अभियान में जुड़े अफसरों, कर्मियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed