फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar Dead body of missing child found in well for seven days

Siddharthnagar: सात दिन से लापता बच्चे का शव कुएं में मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजन बेहाल

Sat, 14 Jan 2023 07:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला संवाद, सिद्धार्थनगर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 14 Jan 2023 07:39 PM IST
सार

गांव वालों का कहना था कि आदर्श घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकला था। लेकिन शाम तक नहीं लौटा। तभी से परिजन उसकी खोज में थे। उसी दिन परिवार के लोगों ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। इटवा पुलिस ने भी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर आदर्श की खोज में लग गयी थी।

विज्ञापन
Siddharthnagar Dead body of missing child found in well for seven days
सात दिन से लापता बच्चे का शव कुएं में मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर के इटवा में स्थानीय थाना क्षेत्र के कपिया गांव से सात दिन पूर्व गायब हुए सात वर्षीय बालक की शनिवार को गांव से एक किलोमीटर दूर कुएं में लाश मिली। स्थिति को देखते हुए लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अमित कुमार आनंद ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने सात जनवरी को इस मामले में गुमशुदगी को केस दर्ज किया था। क्षेत्र के कपिया गांव निवासी दिनेश के मुताबिक उसका सात वर्षीय पुत्र आदर्श सात जनवरी को गायब हो गया था। दिनेश का रहस्यमय तरीके से गायब हो जाना  गांव वालों के लिए आश्चर्य का कारण बना हुआ था। 

विज्ञापन


गांव वालों का कहना था कि आदर्श घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकला था। लेकिन शाम तक नहीं लौटा। तभी से परिजन उसकी खोज में थे। उसी दिन परिवार के लोगों ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। इटवा पुलिस ने भी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर आदर्श की खोज में लग गयी थी। सात दिनों बाद  शुक्रवार को डॉग स्कॉड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आदर्श के गायब होने की जानकारी ली। लेकिन उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिल पायी थी। इटवा  पुलिस ने संग्रामपुर चौराहे पर कुछ दुकानों पर लगी सीसी कैमरा का फुटेज भी चेक किया। लेकिन फिर भी गायब बालक के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। क्योंकि परिजन किसी अनहोनी की आंशका में थे। इसी बीच शनिवार को दोपहर में धूप के चलते स्थानीय किसान अपनी फसल देखने सीवान में निकले थे। तो मधवापुर व कपिया सीवान के बीच स्थित कुएं में उतरायी आदर्श की लाश दिखाई दी।  
विज्ञापन


मिली सूचना पर शनिवार दोपहर बाद डेढ़ बजे मधवापुर के ग्राम प्रधान इम्तियाज अहमद ने बालक की लाश मिलने की सूचना स्थानीय थाने पर दी। जानकारी मिलने पर इटवा पुलिस ने मौके पर पहचान करते हुए  लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ विन्देश्वरीमणि तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed