{"_id":"61c74cafe9592d1cda55881b","slug":"siddharthnagar-beat-balrampur-by-120-runs-siddharthnagar-news-gkp421234659","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर ने बलरामपुर को 120 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर ने बलरामपुर को 120 रनों से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर ने बलरामपुर को 120 रनों से हराया
सिद्धार्थनगर। गौतम बुद्ध क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी सिद्धार्थनगर और जोया क्रिकेट क्लब पचपेड़वा के बीच मैच खेला गया। इसमें सिद्धार्थनगर की टीम ने पचपेड़वा बलरामपुर की टीम को 120 रनों से शिकस्त दी।
जिला स्टेडियम में सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में टॉस जीतकर गौतम बुद्ध क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 228 रनों का लक्ष्य रखा। मानस सिंह ने 83, हाशिम ने 27, चंदन दुबे ने 11, पटोले बहादुर थापा ने 38 रनों का योगदान दिया।
बलरामपुर की तरफ से दीपू ने तीन, आमिर ने दो, अनमोल ने दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी पचपेड़वा बलरामपुर की टीम 16 ओवर में 108 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पचपेड़वा बलरामपुर की तरफ से अनमोल ने 27, आमिर ने 17, मौसम ने 15 और रवि ने 15 रनों का योगदान दिया। गौतम बुध क्रिकेट में सिद्धार्थ नगर की तरफ से चंदन दुबे ने चार, आमिर ने तीन, शुभम मोदनवाल व प्रज्वल थापा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
इस मैच के मैन ऑफ द मैच मोहम्मद हाशिम को दिया गया। रोचक मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम भरा रहा। छक्का और चौका लगने पर पूरा स्टेडियम तालियाें से गूंज रहा था। इस मौके पर आरके राजन, अंपायर विपिन त्रिपाठी, नदीम अहमद, गंगेश्वर कुशवाहा, साबिर अंसारी, सोहेल अंसारी, मनीष यादव, सुनील त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।